scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशनए संघर्षों के बाद, म्यांमा से फिर लोग मिजोरम आ रहे हैं

नए संघर्षों के बाद, म्यांमा से फिर लोग मिजोरम आ रहे हैं

Text Size:

आइजोल, 28 मार्च (भाषा) म्यांमा के चिन राज्य से लोगों का मिजोरम पहुंचना जारी है, क्योंकि पड़ोसी देश की सेना और चिन नेशनल डिफेंस फोर्स (सीएनडीएफ) के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया है ।

सीएनडीएफ एक हथियारबंद समूह है जो म्यांमा की सेना के खिलाफ लड़ रहा है।

ज़ोखावथार ग्राम परिषद के प्रमुख लालमुआनपुइया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि म्यांमा की सेना ने सीएनडीएफ के सदस्यों के खिलाफ शनिवार सुबह करीब चार बजे आक्रामक अभियान शुरू किया है जो तुईवाई पुल के पास आव्रजन जांच चौकी पर थे।

ज़ोखावथार और खावमावी, तुईवाई नदी से अलग होते हैं जो भारत-म्यांमा सीमा पर बहती है।

लालमुआनपुइया ने दावा किया कि खावमावी गांव की पूरी आबादी भागकर जोखावथारी आ गई है। खावमावी गांव की आबादी करीब छह हजार है।

उन्होंने कहा कि म्यांमा के करीब 10 हजार नागरिक अब जोखावथारी में शरण लिए हुए हैं।

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, म्यांमा में पिछले साल एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट के बाद पड़ोसी देश के 26,663 नागरिक मिजोरम में शरण ले चुके हैं।

पूर्वोत्तर राज्य की म्यांमा के साथ 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है।

भाषा

नोमान उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments