scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशपति से विवाद के बाद महिला ने पांच माह के बेटे को मार डाला

पति से विवाद के बाद महिला ने पांच माह के बेटे को मार डाला

Text Size:

प्रयागराज, 12 मार्च (भाषा) प्रयागराज के गंगानगर क्षेत्र के एक गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने पांच माह के बेटे का कथित तौर पर सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सराय ममरेज थाना क्षेत्र पिलखनी गांव की निवासी मनोरमा यादव का अपने पति संतोष यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद मनोरमा ने अपने पांच माह के बेटे के सिर पर कथित रूप से फर्श के टुकड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि आरोपी महिला ने बच्चे की हत्या के बाद शव को रसोई में छिपा दिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फर्श का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।

भाषा राजेंद्र

खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments