scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशप्रशासनिक फेरबदल: दिल्ली सरकार ने 33 आईएएस व दानिक्स अधिकारियों के तबादले किए

प्रशासनिक फेरबदल: दिल्ली सरकार ने 33 आईएएस व दानिक्स अधिकारियों के तबादले किए

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 आईएएस और दानिक्स कैडर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है और प्रशांत गोयल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा एवं प्रशासनिक सुधार) का प्रभार सौंपा है।

सेवा विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1993 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के अधिकारी गोयल को वित्तीय आयुक्त के पद से मुक्त कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, पदस्थापना का इंतजार रहे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी जी नरेंद्र कुमार दिल्ली के नए वित्त आयुक्त होंगे। सौम्या सौरभ (आईएएस, 2014) उत्तर पश्चिम दिल्ली की जिलाधिकारी के साथ-साथ विशेष सचिव (उद्योग) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल की विशेष सचिव सह निजी सचिव सोनिका सिंह (आईएएस, 2015) का तबादला डीडीए आयुक्त के रूप में कर दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह लोक सेवा (दानिक्स) कैडर के 2006 बैच के अधिकारी एवं अतिरिक्त निदेशक (समाज कल्याण) लवेंद्र कुमार सिंह का तबादला अतिरिक्त आयुक्त (जीएसटी) के पद पर कर दिया गया है। हर्षित जैन (दानिक्स, 2014) संयुक्त निदेशक (शिक्षा) 2027 की जनगणना से संबंधित तैयारियों की गतिविधियों की देखरेख करेंगे।

इसके अलावा उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम), अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) और जिलाधिकारी (डीएम) के तबादले और उनकी तैनाती भी की गईं।

भाषा नोमान नोमान वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments