scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशआरआरटीएस का प्रशासनिक भवन लगभग तैयार: एनसीआरटीसी

आरआरटीएस का प्रशासनिक भवन लगभग तैयार: एनसीआरटीसी

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस)’ का प्रशासनिक भवन दुहाई डिपो में लगभग तैयार है और इसमें इसका मुख्य परिचालन नियंत्रण केंद्र होगा। यह जानकारी एनसीआरटीसी ने रविवार को दी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) भारत का पहला आरआरटीएस लागू कर रहा है, जो एक रेल-आधारित, उच्च गति, उच्च आवृत्ति वाला क्षेत्रीय यात्री परिवहन प्रणाली है।

इसे 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी औसत गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। विद्युत इंजन द्वारा संचालित, आरआरटीएस एनसीआर में परिवहन के हरित साधन के रूप में काम करेगा।

एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा कि प्रशासनिक भवन अत्याधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक लैब, सिम्युलेटर रूम और विभिन्न उपकरण कक्षों से लैस होगा।

इमारत को कई परिष्कृत प्रणालियों जैसे ‘ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन (एएफसी) लैब’, ‘प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) लैब’, ‘सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (एससीएडीए) लैब’, ‘टेलीकॉम लैब’ आदि के लिए जगह देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक ‘ट्रेन सिम्युलेटर रूम’ से भी लैस होगा, जहां ट्रेन के संचालन और इसकी प्रणाली की जानकारी प्रशिक्षुओं को दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि उन्हें वास्तविक समय में वास्तविक परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दुहाई डिपो आरआरटीएस के ‘प्राथमिकता खंड’ का हिस्सा है जो गाजियाबाद में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी के क्षेत्र को कवर करता है। इसमें कहा गया है, ‘‘इसलिए, आगामी परिचालन के लिए दुहाई डिपो के कामकाज में तेजी लाई जा रही है।’’

बयान में कहा गया है कि डिपो में ट्रैक बिछाने और ओवरहेड उपकरण लगाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments