scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशकारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में अभिनेत्री ने अदालत में बयान दर्ज कराया

कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में अभिनेत्री ने अदालत में बयान दर्ज कराया

Text Size:

मुंबई, छह सितंबर (भाषा) हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक अभिनेत्री ने शहर के एक व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म के एक मामले में बुधवार को यहां एक अदालत में अपना बयान दर्ज कराया।

मामला 2018 में दर्ज किया गया था और महिला ने इस मामले में गवाह के रूप में सबसे पहले बयान दर्ज कराया है। उनका बयान बंद कमरे में हुई कार्यवाही में दर्ज किया गया। अब कार्यवाही में मीडिया और जनता को शामिल होने की इजाजत है।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनसे दुष्कर्म करने के अलावा यह दिखाने के लिए फर्जी ‘निकाहनामा’ तैयार किया कि वे शादीशुदा हैं। उसने आरोप लगाया कि 2010 से 2015 के बीच उसके साथ 15.40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई।

अदालत ने इस साल की शुरुआत में कारोबारी की आरोपमुक्त करने की अर्जी को खारिज कर दिया था।

आरोपी ने कहा था कि महिला से उसकी शादी कानूनन है और उन्होंने साथ में हज भी की है।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments