scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअभिनेत्री रंजना नचियार द्रमुक में शामिल हुईं

अभिनेत्री रंजना नचियार द्रमुक में शामिल हुईं

Text Size:

चेन्नई, 19 मार्च (भाषा) अभिनेत्री रंजना नचियार बृहस्पतिवार को यहां सत्तारूढ़ द्रमुक में पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में शामिल हुईं।

रंजना ने कहा कि उन्होंने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके इसलिए छोड़ी क्योंकि पार्टी महिलाओं का ‘‘अपमान’’ करती है।

अभिनेत्री ने बाद में द्रमुक के राज्य मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘टीवीके नेतृत्व से संपर्क करना मुश्किल है, और पार्टी नेताओं को कार्यकर्ताओं के दर्द की कोई परवाह नहीं है। पार्टी में महिलाओं का लगातार अपमान किया जा रहा है, खासकर विजय द्वारा, जो मेरी पूर्वज रानी वेलू नचियार की तस्वीर प्रदर्शित करते हैं।’’

रंजना पहले करीब आठ साल तक भाजपा में रहीं और फरवरी 2025 में भाषा विवाद के चलते पार्टी से अलग हो गईं। हिंदी ‘‘थोपने’’ का विरोध करने को लेकर उठे विवाद के बाद उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन किया।

बाद में रंजना तमिलगा वेत्री कषगम में शामिल हो गईं।

भाषा शफीक रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments