scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंधे

अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंधे

Text Size:

चेन्नई, नौ जून (भाषा) दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री नयनतारा और फिल्मकार विग्नेश शिवन बृहस्पतिवार को दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंध गए।

शिवन ने नयनतारा के साथ दंपति के रूप में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की और कहा, “ईश्वर की कृपा और माता- पिता तथा दोस्तों के आशीर्वाद से हमने विवाह कर लिया।” अभिनेत्री ने उसी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया और लिखा, “नयी शुरुआत।”

खबरों के मुताबिक, दोनों ने महाबलीपुरम के एक पांच सितारा होटल में दोपहर को शादी की। विवाह समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, मणिरत्नम, एटली, रजनीकांत, शाहरुख खान, चिरंजीवी, कमल हासन और सामंता रुथ प्रभु समेत सिनेमा जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।

भाषा यश अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments