(तस्वीरों के साथ)
मुंबई, 23 जनवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।
दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अथिया के अभिनेता पिता सुनील शेट्टी के मुंबई से लगभग 82 किलोमीटर दूर खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी की।
नवविवाहित जोड़े ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं।
उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “तुम्हारी रोशनी में, मैनें सीखा प्यार कैसे करते हैं…” आज, हमारे सबसे प्रियजनों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, हम इस एक साथ चलने की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।”
भाषा जितेंद्र प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
