scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअजमेर में नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी: मंत्री

अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी: मंत्री

Text Size:

जयपुर, पांच मार्च (भाषा) राजस्थान सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अजमेर शहर में नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और पिछले छह महीने में जारी किए गए पट्टों की जांच करवाई जाएगी।

स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्य विधानभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने में अजमेर नगर निगम द्वारा जारी सभी पट्टों की जांच अतिरिक्त जिला कलेक्टर स्तर पर की जा जाएगी।

स्वायत्त शासन मंत्री विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि नियम विरुद्ध पट्टे ज़ारी करने के एक प्रकरण में अजमेर नगर निगम के चार कार्मिकों उपायुक्त (विकास) कीर्ति कुमावत, वरिष्ठ प्रारुपकार सुरेश चौधरी, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) राजेश मीणा और कनिष्ठ सहायक सादिक हुसैन के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

स्वायत्त शासन मंत्री ने बताया कि जिला कलेक्टर अजमेर को यह प्रकरण जांच के लिए सौंपा जा रहा है, उनकी देखरेख में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रैंक के एक अधिकारी द्वारा दो सप्ताह में इस पूरे प्रकरण एवं गत छह माह में नगर निगम द्वारा ज़ारी पट्टों की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में जो भी कार्मिक दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भाषा पृथ्वी

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments