scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशबाल विवाह के मामलों में शुक्रवार से कार्रवाई शुरू होगी : असम के मुख्यमंत्री

बाल विवाह के मामलों में शुक्रवार से कार्रवाई शुरू होगी : असम के मुख्यमंत्री

Text Size:

गुवाहाटी, दो फरवरी (भाषा) मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि असम सरकार बाल विवाह की बुराई को समाप्त करने के अपने संकल्प पर अडिग है।

राज्य में हाल में बाल विवाह के 4,004 मामले दर्ज किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘इन मामलों पर कार्रवाई’’ तीन फरवरी से शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अब तक असम पुलिस ने राज्य भर में 4,004 मामले दर्ज किए हैं और आने वाले दिनों में पुलिस कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। मामलों पर कार्रवाई तीन फरवरी से शुरू होगी। मैं सभी से सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।’’

पिछले महीने, राज्य मंत्रिमंडल ने बाल विवाह की बुराई के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया था और इस प्रयास में सभी से सहयोग मांगा था।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments