scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशसहारनपुर में महिलाओं से छेड़खानी का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

सहारनपुर में महिलाओं से छेड़खानी का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

Text Size:

सहारनपुर (उप्र), 18 दिसंबर (भाषा) सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना इलाके में महिलाओं से छेड़खानी और धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

युवक का एक वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उसे गिरफ़्तार किया गया। वीडियो में वह महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के साथ ही चाकू से सरेआम गर्दन काटने की धमकी देते देखा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) संजीव मांगलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना कुतुबशेर इलाके का निवासी युवक अक्सर अपने हाथों में धारदार हथियार लिए घूमता रहता और आने वाली महिलाओं से छेड़खानी करता और अश्लील इशारे करता था।

उन्होंने बताया कि युवक की यह करतूत सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मांगलिक ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान शालू हसन निवासी बकरी वाला चौक, मोहल्ला लोहानी सराय के रूप में हुई है। युवक के पास से चाकू भी बरामद किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments