scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअसम में पुलिस की गोलीबारी में आरोपी घायल

असम में पुलिस की गोलीबारी में आरोपी घायल

Text Size:

मोरीगांव (असम), 13 मार्च (भाषा) असम के मोरीगांव जिले में मोटरसाइकिल चुराने के एक आरोपी ने हिरासत से भागने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से वह घायल हो गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मोरीगांव पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. के अनुसार आरोपी को शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा, “आरोपी को लहरीघाट पुलिस थाने लाया जा रहा था जब उसने हिरासत से भागने की कोशिश की। उसे रुकने को कहा गया लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस ने एक गोली चलाई जिसमें वह घायल हो गया।”

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments