scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशदिल्ली के नेहरू विहार में सात साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के नेहरू विहार में सात साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में सात वर्षीय एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में घर की रंगाई-पुताई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध की पहचान के लिए 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आपराधिक दस्तावेजों का विश्लेषण किया गया।

उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति लड़की को नेहरू विहार इलाके की गली नंबर 11 में एक घर में बहला-फुसलाकर ले गया और उसे गलत तरीके से छुआ।

पुलिस की शिकायत के अनुसार, इसके बाद वह पदचाप सुनकर मौके से भाग गया।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 10 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक टीम बनाई गई जिसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाई। संदिग्ध की तस्वीर लेने के बाद, आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई और आरोपी की पहचान 35 वर्षीय दानिश के रूप में हुई, जो न्यू कर्दमपुरी का रहने वाला है और घर की रंगाई-पुताई का काम करता है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने शुरू में जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने खुलासा किया कि उसके खिलाफ जाफराबाद पुलिस थाने में पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं। आगे की जांच जारी है।

भाषा

शुभम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments