scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के सांबा से अगवा की गई नाबालिग लड़की पुणे में मिली, एक गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा से अगवा की गई नाबालिग लड़की पुणे में मिली, एक गिरफ्तार

Text Size:

जम्मू, 21 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से पिछले महीने कथित तौर पर अगवा की गई एक नाबालिग लड़की पुणे में मिली है और उसके अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक लड़की 16 नवंबर को लापता हो गई थी। जब वह स्कूल से नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। उसके पिता ने बारी ब्राह्मणा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पता चला कि लड़की का अपहरण किसी अज्ञात व्यक्ति ने किया है, जिसके बाद इस सिलसिले में अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार अंत में पता चला कि लड़की को अगवा कर महाराष्ट्र के पुणे ले जाया गया है। पुलिस ने उसके अपहरणकर्ता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के महेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया।

सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments