scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशआप हरियाणा में निकाय चुनाव लड़ेगी: प्रदेश पार्टी प्रमुख

आप हरियाणा में निकाय चुनाव लड़ेगी: प्रदेश पार्टी प्रमुख

Text Size:

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी पंचकुला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने दावा किया कि लोग भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुके हैं एवं बदलाव की तलाश में हैं।

गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल में यहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और हरियाणा में नगर निकाय चुनावों एवं राज्य के समक्ष मौजूद अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पार्टी पंचकुला, अंबाला और सोनीपत, तीनों नगर निगमों के चुनाव लड़ेगी क्योंकि वह हरियाणा में एक ‘मजबूत और ईमानदार’ विकल्प के रूप में उभरी है।

उन्होंने कहा कि महापौर से लेकर वार्ड पार्षदों तक, आम आदमी पार्टी ईमानदार, निष्ठावान, शिक्षित और समर्पित उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस की जाति, धर्म और छल की राजनीति से तंग आ चुकी है।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की थी कि पंचकुला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों तथा अन्य नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के लिए 10 मई को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments