scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशकर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ ने अपना घोषणापत्र जारी किया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ ने अपना घोषणापत्र जारी किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कर्नाटक चुनाव के लिए 10 गारंटी देते हुए अपना घोषणापत्र जारी किया।

‘आप’ के घोषणापत्र में प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत आरक्षण और सत्ता में आने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण शामिल है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने यह भी वादा किया कि वह हर साल दो लाख नौकरियां सृजित करेगी और सभी खाली पदों को भरेगी, अनुबंधित कर्मचारियों के नियमितीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments