scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेश‘आप’ ने गोवा में पोंडा विधानसभा उपचुनाव के लिए गीतेश नाइक को मैदान में उतारा

‘आप’ ने गोवा में पोंडा विधानसभा उपचुनाव के लिए गीतेश नाइक को मैदान में उतारा

Text Size:

पणजी, 19 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा में नौ अप्रैल को पोंडा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गीतेश नाइक को उम्मीदवार बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

नाइक बुधवार को दक्षिण गोवा जिले के पोंडा में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे।

पोंडा विधानसभा क्षेत्र में यह उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं तत्कालीन कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन के बाद सीट रिक्त हो जाने के कारण हो रहा है। उनका निधन पिछले साल 15 अक्टूबर को हुआ था।

‘आप’ की गोवा डेस्क प्रभारी आतिशी और प्रदेश अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक ने बृहस्पतिवार को एक बयान में उपचुनाव के लिए गीतेश नाइक को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।

सत्तारूढ़ भाजपा ने रवि नाइक के बेटे रितेश रवि नाइक को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए डॉ. केतन भाटीकर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments