scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशपंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को मारी गोली

पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को मारी गोली

Text Size:

फगवाड़ा (पंजाब), चार अप्रैल (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा जिले में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आप कार्यकर्ता विपिन कुमार उर्फ गोरा को फगवाड़ा के एक सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जालंधर छावनी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

अस्पताल के बिस्तर पर लेटे घायल विपिन ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी कार चला रहा था, तभी दो अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी और भाग गए।

यह घटना फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गांव में हुई।

राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ता सिविल अस्पताल में एकत्र हुए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments