scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशएएआई ने वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विकास के लिए ईपीसी मोड पर ई-टेंडर जारी किया: सम्राट चौधरी

एएआई ने वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विकास के लिए ईपीसी मोड पर ई-टेंडर जारी किया: सम्राट चौधरी

Text Size:

पटना, दस मार्च (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विकास एवं उन्नयन (अपग्रेडेशन) के लिए ईपीसी मोड पर ई-निविदा जारी की है।

यह निविदा मौजूदा हवाईअड्डे को कोड-2बी श्रेणी के विमानों के संचालन के अनुरूप विकसित करने के लिए जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत 38.64 करोड़ रुपये और निर्माण कार्य की अवधि 11 महीने तय की गई है।

एएआई की ओर से जारी निविदा के अनुसार परियोजना के तहत ‘प्री-फैब्रिकेटेड’ स्टील स्ट्रक्चर टर्मिनल भवन, ‘प्री-इंजीनियर्ड’ हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) टावर, ‘प्री-इंजीनियर्ड’ फायर स्टेशन तथा अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

इस परियोजना का उद्देश्य वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत बनाना है।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments