scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशभाई की हत्या के संदेह में एक युवक की चाकू मारकर हत्या

भाई की हत्या के संदेह में एक युवक की चाकू मारकर हत्या

Text Size:

अहमदाबाद, 25 मार्च (भाषा) अहमदाबाद में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने एक युवक की नींद में ही हत्या कर दी क्योंकि उसे शक था कि उस युवक ने उसके भाई की हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार तड़के अहमदाबाद के गुप्ता नगर इलाके में घटी।

क्राइम ब्रांच द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गुप्तानगर निवासी विनोद (उर्फ विक्की) रंगवाल के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई श्रवण रंगवाल का शव डेढ़ साल पहले चंद्रनगर पुल के पास मिला था।

उसे शक था कि हितेश मेघवाल (25) उसके भाई की मौत के लिए जिम्मेदार है, इसलिए उसने बदला लेने की योजना बनानी शुरू कर दी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार को देर रात करीब दो बजे विनोद ने कथित तौर पर मेघवाल पर उस समय बार-बार चाकू से हमला किया जब वह गुप्तानगर की एक चॉल में अपने आवास के बाहर सो रहा था।

चाकू से लैस हमलावर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए जैकेट और टोपी पहन रखी थी और मेघवाल की हत्या करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने तुरंत कई टीमें गठित कीं और कुछ ही घंटों के भीतर एक अस्पताल के गेट के पास संदिग्ध का पता लगा लिया।

अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और गुजरात पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments