scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशछेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कर पांच लाख रुपये जबरन मांगने पर एक महिला गिरफ्तार

छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कर पांच लाख रुपये जबरन मांगने पर एक महिला गिरफ्तार

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र), दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक महिला को एक वकील पर छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कर उससे पांच लाख रुपये जबरन मांगने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान खुर्जा कस्बे की मनीता के रूप में हुई है जिसने महिला थाने में वकील अनिल सक्सेना के खिलाफ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार खुर्जा नगर इलाके के रहने वाले सक्सेना ने आरोप लगाया कि शिकायत झूठी थी और महिला ने मामला वापस लेने के बदले में उनसे पांच लाख रुपये मांगे हैं।

पुलिस का कहना है कि सक्सेना ने बातचीत रिकॉर्ड कर ‘ऑडियो क्लिप’ पुलिस को सौंप दी।

खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि जांच के दौरान छेड़छाड़ के आरोप झूठे पाए गए और उस मामले में अंतिम रिपोर्ट जमा कर दी गई है, लेकिन, जांच के दौरान जबरन पैसे मांगने के सबूत सामने आए।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सबूतों के आधार पर, मनीता को सोमवार को जबरन पैसे मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments