scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशलातूर की एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी; तीनों की मौत

लातूर की एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी; तीनों की मौत

Text Size:

लातूर, 21 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद 25 वर्षीय एक महिला कथित तौर पर अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ कुएं में कूद गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की आधी रात के आसपास औसा तहसील के खरोसा गांव में हुई।

पुलिस निरीक्षक डॉ. विशाल शहाणे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि निकिता अमरदीप भूरे नाम की महिला अपने बच्चों शिवानी (पांच) और शिवांश (तीन) के साथ अपने घर के पास स्थित एक कुएं में कूद गई।

सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने कुएं में महिला का शव तैरता हुआ देखा।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही किलारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बाद में तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments