scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशतेलंगाना में एक महिला ने आत्महत्या की

तेलंगाना में एक महिला ने आत्महत्या की

Text Size:

हैदराबाद, 23 जून (भाषा) तेलंगाना में 29 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद सोशल मीडिया मंच पर सीधा प्रसारण करते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 20 जून की रात महिला ने खुद को फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग धर्मों में विश्वास रखने वाले जोड़े ने पांच साल पहले शादी की थी और पिछले दो वर्षों से उनके बीच मतभेद थे। महिला का आरोप था कि उसके पति ने फोन पर उसके साथ गाली-गलौज की।

पुलिस ने बताया कि महिला का पति फिलहाल विदेश में काम कर रहा है।

उसने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है जिसमें उसके पति और ससुराल वालों को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता के ससुराल वाले राजस्थान में रहते हैं।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments