scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशमैनपुरी में कच्चा मकान ढहने से एक महिला और उसे दो बच्चों की मौत

मैनपुरी में कच्चा मकान ढहने से एक महिला और उसे दो बच्चों की मौत

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

मैनपुरी (उप्र), 18 मार्च (भाषा) मैनपुरी जिले के अटपुरा गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी तथा पति और दो अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मकान की दीवार मिट्टी की थी और टीन की छत थी। मकान मंगलवार रात को उस समय ढह गया जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ बचाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए मौके पर पहुंचे।

सिंह ने बुधवार को बताया, ‘‘छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीन का इलाज किया जा रहा है।’’

मृतकों की पहचान ब्रजेश की पत्नी रूबी (40) और उनके बच्चे दिलीप (आठ) और देवी (13) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान ब्रजेश (50), पल्लवी (पांच) और गुड़िया (15) के रूप में हुई है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उप जिलाधिकारी द्विवेदी ने बताया कि प्रशासनिक टीम फिलहाल नुकसान का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को नियमानुसार आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।’’

शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं जफर गोला

गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments