(तस्वीर सहित)
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बुधवार तड़के रोहिणी इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया जो पैरोल पर था और फरार था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
रोहिणी के सेक्टर-36 में हुई मुठभेड़ में विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने आरोपी को रोका, जिसकी पहचान रॉबिन के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलाईं गईं। आरोपी के पैर में गोली लगी और पुलिस दल ने उसे काबू कर लिया।
पुलिस ने बताया कि रॉबिन को हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह पैरोल पर था और फरार हो गया था।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद उसे हिरासत में लिया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
भाषा गोला शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.