नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के एक सर्वेक्षण के अनुसार निजी मेडिकल कॉलेजों में एक चौथाई स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों ने कहा है कि उन्हें भत्ते नहीं मिल रहा है।
एनएमसी द्वारा बृहस्पतिवार को साझा सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार करीब आधे छात्रों ने कहा कि उन्हें जो भत्ता मिल रहा है वह उनके राज्यों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के समान नहीं है।
आयोग ने स्व-वित्तपोषित और निजी मेडिकल कॉलेजों में स्नातक इंटर्न तथा पीजी चिकित्सा छात्रों को मिलने वाले भत्तों के मुद्दे पर गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया।
सर्वेक्षण में स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों से 10,178 प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। इनमें से 7,901 प्रतिक्रियाएं 19 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 213 निजी मेडिकल कॉलेजों के स्नातकोत्तर छात्रों की थीं।
भाषा वैभव अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
