रायसेन (मध्यप्रदेश), 30 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के रायसेन में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से स्कूटी की भिड़ंत में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे रायसेन बाईपास स्थित गोपालपुर चौराहे पर हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कमलेश खरपुसे ने बताया कि मृतक पुलिस आरक्षक की पहचान नर्मदापुरम निवासी नमन मुदगल (23) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि नमन मुदगल गोपालपुर चौराहे की ओर से पुलिस लाइन स्थित अपने आवास लौट रहे थे और उनके साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ स्टेनोग्राफर ललित मार्को भी थे।
खरपुसे ने बताया कि इस दुर्घटना में मुदगल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मार्को बुरी तरह घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि मार्को का जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज किया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भोपाल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं ब्रजेन्द्र खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
