scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशराजनीतिक दल के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से चंदा ऐंठने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

राजनीतिक दल के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से चंदा ऐंठने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

अहमदाबाद, 11 अप्रैल (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद में एक राजनीतिक दल के लिए चंदा जुटाने के नाम पर कथित रूप से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त हार्दिक मकाडिया ने बताया कि मोहम्मद आमिर को भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया, ”उन्होंने और एक अज्ञात सह-आरोपी ने ‘नटरे सीरियल पैकेजिंग’ (एनसीपी) नाम की एक फर्जी कंपनी बनाई और उन्होंने कथित तौर पर लोगों से एक विशिष्ट बैंक खाते में राजनीतिक दल को दान देने और 100 प्रतिशत कर छूट प्राप्त करने की अपील की।”

उन्होंने बताया, ”एनसीपी के नाम पर चंदा मांगने के लिए अखबारों में विज्ञापन जारी करने के बाद उन्होंने 2.80 करोड़ रुपये जुटाए और 10 से 15 लाख रुपये का कमीशन कमाया। आरोपी पांच से 10 प्रतिशत कमीशन काटने के बाद दान वापस कर देते थे और दानदाताओं से वादा करते थे कि वे पूरी राशि पर कर लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।”

अधिकारी ने बताया कि फर्जी कंपनी अहमदाबाद में पंजीकृत थी और दान देने वाले भी वहीं के थे।

उन्होंने बताया, ” आरोपियों ने नौकरी की तलाश कर रहे एक व्यक्ति के साथ भी ठगी की और उससे एक बैंक खाता खुलवाया, जिसका इस्तेमाल दान इकट्ठा करने के लिए किया गया।”

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments