scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशमथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Text Size:

मथुरा (उप्र), 29 मार्च (भाषा) मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस में आग लग गई। हालांकि, सभी यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरी बस जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आगरा से नोएडा जा रही एक निजी बस में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 64 के पास अचानक आग लग गई। बस में करीब 48 यात्री सवार थे।

अग्निशमन अधिकारी किशन लाल ने बताया, “बस के चालक ने इंजन से धुआं निकलते देखा। बस रोककर जांच की तो इंजन में आग लग चुकी थी। उसने तुरंत यात्रियों को सतर्क किया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की।”

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

लाल ने बताया कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments