scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशझारखंड में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

झारखंड में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

Text Size:

हजारीबाग, 28 मार्च (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान 40 वर्षीय एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हजारीबाग सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमित आनंद ने बताया कि शुक्रवार रात पेलावल पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गदोखर गांव में आपसी बहस के बाद दो आरोपियों ने उस व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामा साव के रूप में हुई है।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है और दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, लेकिन वे फिलहाल फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।’’

एसडीपीओ ने बताया कि साव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा

यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments