scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशमहाराजगंज मे एक व्यक्ति गिरफ्तार, उसके पास से 48 किग्रा चरस बरामद

महाराजगंज मे एक व्यक्ति गिरफ्तार, उसके पास से 48 किग्रा चरस बरामद

Text Size:

महाराजगंज (उप्र), 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के ठूठीबारी से नौतनवा की ओर कार में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 48.686 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी की पहचान महराजगंज निवासी राकेश यादव (35) के रूप में हुई है, जिसे नियमित वाहन जांच के दौरान परसा मलिक थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि यादव बृहस्पतिवार रात ठूठीबारी से नौतनवा की ओर एक कार में यात्रा कर रहे थे, जब पुलिस ने जांच के लिए वाहन को रोका और उनके कब्जे से 59 पैकेट में पैक 48.686 किलोग्राम चरस बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चार पहिया वाहन भी जब्त कर लिया।

सिद्धार्थ ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और संदेह है कि वह प्रतिबंधित पदार्थ का वाहक है। गिरोह का एक अन्य सदस्य भागने में सफल रहा और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं जफर मनीषा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments