scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशपुत्र पैदा होने की दवा देने के बहाने बाबा ने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुत्र पैदा होने की दवा देने के बहाने बाबा ने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

पीलीभीत (उप्र) 13 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कथित तौर पर तंत्र-मंत्र करने वाले एक बाबा ने एक विवाहिता को पुत्र पैदा होने की दवा देने के बहाने अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. प्रतीक दहिया ने पत्रकारों को बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी बाबा भगवानदीन को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी भी विवाहित है।

घुघचिहाई थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपनी 23 वर्षीय पत्नी को बलरामपुर गांव के निवासी बाबा भगवानदीन के घर पर लेकर गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा ने पत्नी को पुत्र की प्राप्ति होने का झांसा देते हुए दवा देने की बात कही थी।

तहरीर के अनुसार आरोप है कि 11 मार्च को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे आरोपी पूजा पाठ कराने के बाद दवा देने के बहाने महिला को ग्राम बिलंदपुर अशोक में अपने एक रिश्तेदार के घर लेकर गया, वहां परिवार के सदस्यों को घर के बाहर कर दिया और उसकी महिला को कमरे में ले जाकर दवाई देने के बहाने जबरन दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार परिजन महिला को आरोपी के पास से घर लेकर आए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments