scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशदिल्ली में एक व्यक्ति ने खुदकुशी की, उसकी बेटी भी मृत मिली

दिल्ली में एक व्यक्ति ने खुदकुशी की, उसकी बेटी भी मृत मिली

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मेट्रो विहार फेज टू इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से फांसी लगा ली और उसकी बेटी भी उसी कमरे में मृत पायी गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके चाचा और उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने सुरेश का शव बेड पर पाया, जिसे उसके परिवार के सदस्यों ने फंदे से उतार लिया था।

पुलिस के अनुसार सुरेश की दस वर्षीय बेटी भी उसी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर किसी जख्म या उसका गला घोंटे जाने के निशान नहीं थे। संभवत: सुरेश से पहले उसकी बेटी की मौत हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार-पांच साल पहले लड़की बिल्डिंग के दूसरे तल से गिर गयी थी और उसका इलाज चल रहा था, उसे दौरे पड़ते थे।

पुलिस के अनुसार इन समस्याओं की वजह से सुरेश को नौकरी छोड़नी पड़ी और वह बच्ची की देखभाल करता था, उसकी पत्नी सब्जी मंडी में सफाईकर्मी का काम करती है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि पिता ने खुदकुशी करने से पहले बेटी की जान ले ली।

शवों के पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं।

भाषा

राजकुमार शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments