scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशकोलकाता के एक गोदाम में आग लगी

कोलकाता के एक गोदाम में आग लगी

Text Size:

कोलकाता, 28 फरवरी (भाषा) उत्तरी कोलकाता के जोरबागान इलाके में मंगलवार को एक गोदाम में आग लग गई। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

अधिकारी ने बताया कि आग दोपहर करीब बारह बजे लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही चार दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि जोरबागान इलाके में स्थित गोदाम में प्लास्टिक के मोती और चूड़ियां भी रखी हुई थीं।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments