नोएडा (उप्र), 17 जून (भाषा) नोएडा में फेस -वन थानाक्षेत्र के सेक्टर सात में कपड़े की एक कंपनी (के भवन) में शुक्रवार शाम को भयंकर आग लग गई जिससे करोड़ों रूपये का माल जलकर खाक हो गया।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर सात के डी- ब्लॉक में स्थित कंपनी में आग लग गई है जिसके बाद दर्जनभर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।
सिंह ने बताया कि करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.