scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशकासरगोड में एक महिला 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' मृत पाई गई, जांच जारी

कासरगोड में एक महिला ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ मृत पाई गई, जांच जारी

Text Size:

कासरगोड (केरल), नौ फरवरी (भाषा) कासरगोड में सोमवार को एक लोकप्रिय महिला ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान रेशमा के (25) के रूप में हुई है, जिसे चिन्नुप्पु के नाम से जाना जाता है। वह कराडुका के अधूर की मूल निवासी थी।

‘इंस्टाग्राम’ पर उनके दो लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।

पुलिस के अनुसार, रेशमा कासरगोड के पास कुडलू में आजाद रोड पर एक किराए के कमरे में रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब 1:30 बजे उसके भाई रतीश ने उसे चादर से छत के पंखे से लटका हुआ पाया।

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आत्महत्या का मामला होने का संदेह है। उसने कहा कि इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि रेशमा ने कुछ महीने पहले अपना वैवाहिक संबंध समाप्त कर दिया था।

पुलिस उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है और उसके रिश्तेदारों के बयान दर्ज करेगी।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments