scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशपालतू बिल्ली रखने पर माता-पिता की आपत्ति के बाद एक महिला डॉक्टर ने ‘आत्महत्या’ की

पालतू बिल्ली रखने पर माता-पिता की आपत्ति के बाद एक महिला डॉक्टर ने ‘आत्महत्या’ की

Text Size:

हैदराबाद, 21 मार्च (भाषा) हैदराबाद में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस महिला ने यह अतिवादी कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके परिवार वालों ने घर में पालतू बिल्ली रखने पर आपत्ति जताई थी।

पुलिस ने बताया कि यहां अलवाल में उसने अपने घर में शुक्रवार को फांसी लगा ली।

उसने बताया कि एमबीबीएस के बाद आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही यह महिला पिछले तीन महीनों से पालतू जानवर पाल रही थी।

पुलिस के मुताबिक महिला के माता-पिता ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके कारण उसने यह अतिवादी कदम उठाया।

यहां मीरपेट में 18 मार्च को 20 वर्षीय एक विद्यार्थी ने कथित तौर पर अपनी पालतू बिल्ली की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी।

भाषा तान्या राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments