scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत

Text Size:

बलरामपुर (उप्र), पांच मार्च (भाषा) बलरामपुर जिले में बहराइच-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अनियंत्रित ट्रक से टकरा जाने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार पिता एवं पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नगर क्षेत्र के खलवा निवासी सोनू मिश्रा (25) और उसके पिता विमल मिश्रा (50) होली पर रिश्तेदारी में विशेश्वरगंज गये थे और बृहस्पतिवार को लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल की अज्ञात ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

कोतवाली देहात के थाना प्रभारी गिरजेश तिवारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस ने कहा कि ट्रक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments