scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशसहारनपुर में शाकम्भरी देवी के दर्शन को आए श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत

सहारनपुर में शाकम्भरी देवी के दर्शन को आए श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Text Size:

सहारनपुर (उप्र), 27 मार्च (भाषा) सहारनपुर जिले स्थित शाकम्भरी देवी मन्दिर में हरियाणा से दर्शन-पूजन के लिये आये एक श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार श्रद्धालु की जेब से मिले आधार कार्ड व मोबाइल के माध्यम से उसकी शिनाख्त हुई और परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

बेहट थाना प्रभारी सतपाल भाटी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्रि पर मां शाकम्भरी देवी के दर्शन के लिये हरियाणा के करनाल निवासी संत नारायण (54) पंक्ति में लगे हुए थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर मौजूद श्रदालुओं मे खलबली मच गई। कुछ लोगों ने पुलिस व स्वास्थय विभाग को इसकी जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से संत नारायण को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। नारायण के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गये हैं।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments