scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के पते पर 10 हजार रुपये का चालान जारी किया गया

कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के पते पर 10 हजार रुपये का चालान जारी किया गया

Text Size:

चंडीगढ़, 23 जुलाई (भाषा) चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह के नाम पर चालान जारी किया गया है।

चालान में उल्लेखित घर का पता है: मकान नंबर-7, सेक्टर-2, चंडीगढ़।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से निवासियों से शिकायत मिल रही थी कि मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी मकान नंबर-7 के पीछे कचरा फेंकते हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कई बार उनसे अनुरोध किया गया कि वे घर के बाहर कचरा न फेंके, लेकिन उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इसलिए चालान जारी किया गया है।

सिद्धू ने कहा कि मकान संख्या 44, 45, छह और सात मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा हैं।

भाषा

देवेंद्र सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments