बीड, 29 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में विवाह पूर्व हुए एक समारोह के दौरान हवा में गोलियां चलाने के आरोप में हाल में विवाह करने वाले एक व्यक्ति और उसके चार दोस्तों के विरुद्ध शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 26 मार्च को अंबाजोगाई शहर में हुई थी, जब बालाजी भास्कर चाते नामक व्यक्ति की ‘हल्दी’ की रस्म हो रही थी।
चाते के दोस्तों ने समारोह के दौरान कथित तौर पर हवा में गोली चलाई थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
भाषा यश दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
