scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअजमेर में चलती बाइक पर अश्लील हरकत करने के मामले में युवक युवती के खिलाफ मामला दर्ज

अजमेर में चलती बाइक पर अश्लील हरकत करने के मामले में युवक युवती के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

जयपुर, सात फरवरी (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात चलती बाइक पर कथित अश्लील हरकत करने के मामले में युवक-युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि अजमेर के पुष्कर रोड पर सोमवार रात एक युवक बाइक पर युवती को अपने आगे बिठाकर कर अश्लील हरकत करते हुए अजमेर से पुष्कर की ओर जा रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस के संज्ञान में दो तीन वीडियो आने पर आरोपी बाइक सवार और युवती के खिलाफ स्वप्रेरणा से सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत व जान को जोखिम में डालने संबंधी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया बाइक सवार की पहचान साहिल मेसी (24) के रूप में की गई है जबकि युवती नाबालिग है।

उन्होंने बताया कि युवक-युवती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 294 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments