scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशठाणे में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

ठाणे, 24 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 58 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भोईवाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को किसी बहाने भिवंडी क्षेत्र के निजामपुरा स्थित अपने घर पर बुलाया और इस अपराध को अंजाम दिया। घटना दिसंबर 2025 से इस साल फरवरी के बीच की है।

उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

बच्ची के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने में देरी का कोई कारण नहीं बताया गया है।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments