scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशदिल्ली के सीलमपुर में सर्राफा व्यापारी और उसके पिता से चार लोगों ने की लूटपाट

दिल्ली के सीलमपुर में सर्राफा व्यापारी और उसके पिता से चार लोगों ने की लूटपाट

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 24 वर्षीय सर्राफा व्यापारी और उसके पिता से चार लोगों ने कथित तौर पर लूटपाट की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात साढ़े आठ बजे वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास उस दौरान हुई जब शाहदरा निवासी प्रथम बंसल अपने पिता के साथ स्कूटर से घर लौट रहे थे।

अधिकारी के अनुसार, चांदनी चौक के कूचा महाजनी में सोने का कारोबार करने वाले बंसल ने बताया कि दूसरे स्कूटर पर सवार दो लोगों ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मारी और फिर उनसे झगड़ने लगे।

उन्होंने बताया, ‘‘बहस के दौरान, एक एसयूवी में दो और लोग मौके पर पहुंचे और हमलावरों के साथ शामिल हो गए। इसके बाद चारों आरोपियों ने पीड़ितों से सोने की एक चेन और सोने का एक बिस्किट लूट लिया और मौके से फरार हो गए।’

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत संदेश जारी कर संदिग्धों का पीछा शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई एसयूवी भोपुरा सीमा के पास पाई गई लेकिन उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर भाग चुके थे।

अधिकारी के अनुसार, इस संबंध में सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments