scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के लातूर में एक लड़का मृत मिला

महाराष्ट्र के लातूर में एक लड़का मृत मिला

Text Size:

लातूर, 19 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में रविवार को सात वर्षीय एक लड़का मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक लड़का अपने एक दोस्त के साथ लापता हो गया था, जिसके कुछ घंटों बाद उसका शव मिला। दूसरे बच्चे की तलाश जारी है।

इसने बताया कि यह घटना चाकुर कस्बे से सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि ओल्ड महादेव मंदिर लेन क्षेत्र के निवासी साईचरण दिनेश स्वामी (10) और देवांश मंगेश स्वामी (07) सुबह लगभग सात बजे बिना किसी को सूचित किए अपने घर से कथित तौर पर निकल गए।

इसने बताया कि अपराह्न एक बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़कों की तलाश शुरू की। एक घंटे बाद, चाकुर-उजालांब सड़क के किनारे एक पुराने घर के पास खुले मैदान में देवांश का शव मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि साईचरण का पता लगाने के लिए अपराध शाखा से भी जांच में मदद ली जा रही है।

इस बीच, देवांश के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाकुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा देवेंद्र प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments