scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशजयपुर शहर में 'सफाई सेवा मैराथन' में 9,000 सफाईकर्मी व अधिकारी तैनात

जयपुर शहर में ‘सफाई सेवा मैराथन’ में 9,000 सफाईकर्मी व अधिकारी तैनात

Text Size:

जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्वच्छता अभियान ‘सफाई सेवा मैराथन 2026’ शनिवार को शुरू हुआ जिसमें लगभग 9,000 सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने मालवीय नगर जोन के वार्ड नंबर 83 से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ाया और ज़मीनी स्तर पर जारी कामों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि कई स्वयंसेवी संगठन भी इस पहल में सहयोग कर रहे हैं।

आयुक्त ने तालकटोरा तालाब के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कर्मचारियों द्वारा बिना ‘लाइफ जैकेट’ के काम करने पर चिंता जताई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्यों के दौरान उचित सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से वहां सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

कसेरा ने दिल्ली रोड पर लाल डूंगरी, गोल मार्केट और झालाना डूंगरी स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशनों का निरीक्षण किया और मशीनों से कचरा निपटाने की व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफर स्टेशनों पर आने वाले कचरे की मात्रा बढ़कर सामान्य से लगभग दोगुनी हो गई है। एक अधिकारी ने कहा, ‘अभियान के तहत उन इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां आमतौर पर नियमित सफाई सेवाएं नहीं पहुंच पाती।’

आयुक्त ने निवासियों से भी अपील की कि वे खुली जगहों पर कचरा न फैलाएं और जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें।

बाद में, कसेरा ने जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक के साथ मिलकर राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पास स्थित ‘अन्नपूर्णा रसोई’ केंद्र का दौरा किया और वहां मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची।

भाषा पृथ्वी

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments