scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 81 नए मामले

मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 81 नए मामले

Text Size:

भोपाल, 11 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 81 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,40,563 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में किसी व्यक्ति की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है, वैसे राज्य में अब तक कुल 10,733 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 और भोपाल में 10 नए मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 750 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 179 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,29,080 लोग मात दे चुके हैं।

भाषा रावत रावत राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments