scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान के पहले चरण में 8.9 लाख किशोरियों को टीका लगाया जाएगा

महाराष्ट्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान के पहले चरण में 8.9 लाख किशोरियों को टीका लगाया जाएगा

Text Size:

मुंबई, चार मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने विधानपरिषद में कहा कि राज्य में 14 से 15 वर्ष की आयु की 8.9 लाख से अधिक किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका लगाया जाएगा।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए अबितकर ने कहा कि महिला दिवस (8 मार्च) पर तीन महीने का टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘इस अभियान के दौरान 14 से 15 वर्ष की आयु की 8.94 लाख किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जाएगा।’

मंत्री ने कहा कि अगले साल इसी आयु वर्ग की किशोरियों के एक और समूह को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

भाषा नोमान सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments