scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम में 799 पेटी अवैध शराब जब्त

गुरुग्राम में 799 पेटी अवैध शराब जब्त

Text Size:

गुरुग्राम, 10 जून (भाषा) गुरुग्राम में मानेसर क्षेत्र के आईएमटी में एक ट्रक से लगभग 799 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मानेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि सिकंदरपुर की अपराध इकाई बृहस्पतिवार की रात आईएमटी, मानेसर सेक्टर-2 इलाके में गश्त कर रही थी तभी अवैध शराब ले जा रहे ट्रक के बारे में उसे सूचना मिली।

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर ट्रक से कुल 799 पेटी अवैध शराब जब्त की गई।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने बताया, “हमने बिहार के सीतामढ़ी के मूल निवासी मनीष राउत के रूप में पहचाने गए एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं। हम मुख्य आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments