scorecardresearch
Wednesday, 8 April, 2026
होमदेशओडिशा के क्योंझर में आग लगने से 69 दुकानें जलीं

ओडिशा के क्योंझर में आग लगने से 69 दुकानें जलीं

Text Size:

क्योंझर (ओडिशा), चार अप्रैल (भाषा) ओडिशा के क्योंझर शहर में एक बाजार में आग लग जाने से 69 दुकानें जल कर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

क्योंझर के तहसीलदार आशीष महापात्रा ने बताया कि सोमवार शाम को दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं।

उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन पानी की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आग को अंतत: 7-8 घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया गया।

उन्होंने कहा कि नुकसान के आकलन की प्रक्रिया जारी है।

क्योंझर के उपजिलाधिकारी रामचंद्र किस्कू ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments